Ghaziabad News: पाइपलाइन में लीकेज से कई इलाकों में पानी का संकट
गाज़ियाबाद, सितम्बर 11 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। इंदिरापुरम के शक्तिखंड 2 में पेयजल लाइन में लीकेज के कारण गुरुवार को कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। सुबह से आपूर्ति न होने के कारण अभय खंड, न्याय खंड और शक्ति खंड समेत आसपास के क्षेत्रों में निवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। शक्तिखंड 2 में गुरुवार को क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत का काम किया गया था। आरोप है कि जलकल विभाग की ओर से पूर्व सूचना न मिलने के कारण लोग पानी का भंडारण नहीं कर सके, जिससे दैनिक कार्यों के लिए बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि टंकियों में पानी खत्म होने के बाद जब अधिकारियों से संपर्क किया तब पाइपलाइन की मरम्मत की जानकारी मिली। इस संबंध में जलकल विभाग के अवर अभियंता मयंक मिश्रा ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.