गाज़ियाबाद, अक्टूबर 8 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। देहरादून स्थित जमीन को लेकर विवाद में एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने सात लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने की कोशिश और पांच करोड़ रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रकम न देने पर आरोपियों ने अपहरण कर परिवार से फिरौती वसूलने की धमकी दी। पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शास्त्रीनगर बी-ब्लॉक में रहने वाले संजय चौधरी ने अदालत में प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी निर्मल चौधरी, चंद्रशेखर शर्मा और उनकी पत्नी आशा शर्मा के साथ देहरादून के मौजा डाकपत्ती की 0.5510 हेक्टेयर जमीन दो जून 2025 को बैनामे के जरिये खरीदी थी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: भूमि विवाद में मारपीट राजस...