गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। मनाली में पहाड़ी से गिरकर मौत का शिकार हुए गाजियाबाद के छात्र रुद्र का शव बुधवार देर रात आकाश नगर के इंद्ररगढ़ी स्थित घर पहुंचा। शव आते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन बेसुध हो गए। आसपास के लोग भी गमगीन नजर आए। गुरुवार देर रात भी लोग घर पर सांत्वना देने पहुंचते रहे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे परिजन शव को लेकर सदरपुर श्मशान घाट पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में छात्र का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदार, दोस्त और मोहल्ले के लोग मौजूद रहे। मुखाग्नि के वक्त हर आंख नम थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्र होनहार और मिलनसार था। हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक है। बता दें कि गोविंदपुरम स्थित ब्राइटलैंड स्कूल की कक्षा 11वीं का छात्र स्कूल ट्रिप प...