गाज़ियाबाद, अक्टूबर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, संजीव वर्मा। जिले में एक दिसंबर से शुरू होने वाली जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। पहले चरण में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण में प्रगणकों और अन्य कर्मचारियों को डिजिटल प्रक्रिया का प्रशिक्षण देने की तैयारी है। इसके लिए जिले को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर के कर्मचारियों को नामित मास्टर ट्रेनर तीन चरणों में प्रशिक्षण देंगे। वहीं, गणना शुरू होने से पहले लोगों को प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए तीन चरणों में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। जनगणना के लिए जिले में करीब 12 हजार प्रगणकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इनके रोस्टर तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रगणकों को घर-घर जाकर निर्धारित सवालों के जवाब लेने होंगे। इसके लिए उन्हें डिजिटल उपक...