Ghaziabad News: पशु ले जा रही महिलाओं को तस्कर बताकर पीटा
गाज़ियाबाद, अगस्त 4 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। मोदीनगर से मुरादनगर पशु ले जा रही मां-बेटी के साथ हिंदू रक्षा दल की ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और उन्हें पशु तस्कर साबित करने का प्रयास किया। मारपीट के विरोध में कश्यप समाज के लोगों ने मंगलवार को थाने पर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर की चुन्ना भट्टी कॉलोनी निवासी दीपा और उनकी मां सुमन परिवार का लालन पालन करने के लिए पशु पालन करती है। वह सोमवार शाम अपने पशु को मोदीनगर से मुरादनगर ले जा रही थी। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर सिखेड़ा मार्ग पर पहुंची तो हिंदू रक्षा दल की ब्लॉक अध्यक्ष सपना अग्रवाल ने उन्हें रोक लिया और पशु तस्करी करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.