गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। पशुवध और पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीण जोन की पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 131 आरोपियों का सत्यापन किया गया। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत जोन के सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चिह्नित आरोपियों के घर पहुंचकर उनके वर्तमान पते, रोजगार और गतिविधियों की जानकारी जुटाई। साथ ही संदिग्ध स्थानों, हॉटस्पॉट और सीमावर्ती चेकपोस्ट पर भी सघन चेकिंग की गई। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों से पूछताछ कर उनके संबंध में आवश्यक जानकारी दर्ज की। डीसीपी ने बताया कि सत्यापन अभियान के दौरान मुरादनगर थानाक्षेत्र में सबसे अधिक 40 आरोपियों का सत्यापन किया गया। लोनी में 27, भोजपुर में 23 और मसूरी में 14 आरोपियों का भौतिक सत्यापन ह...