Ghaziabad News: पशुओं के आतंक से लोग परेशान
गाज़ियाबाद, अगस्त 13 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एंक्लेव सोसाइटी के गेट के बाहर बेसहारा गायों और बैलों के जमावड़े से निवासी परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि कई लोगों पर यह पशु हमला भी कर चुके हैं। इससे निवासियों के बीच डर भी है। ऐसे में जिलाधिकारी एवं नगर निगम को पत्र लिखकर पशुओं को हटाने की मांग की है। आरोप है कि गेट के बाहर कुछ लोगों द्वारा पशुओं को भोजन भी दिया जाता है। निवासी गौरव बंसल का आरोप है कि लोगों को पशुओं को खाना खिलाने से रोकने पर वह अभद्रता करने लगते हैं। उनका कहना है कि पशुओं के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है लेकिन सार्वजनिक स्थान पर ऐसा करने से सुरक्षा प्रभावित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.