Ghaziabad News: परिवार के प्रति सम्मान का संदेश दिया
गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। पैरेंट्स डे के अवसर पर डीपीएस राजनगर में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी एवं प्रैप के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छात्रों ने परिवार के प्रति प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता का महत्व बताया। उन्होंने योगासन, संगीतमय नृत्य तथा नाट्य मंचन के माध्यम से यह संदेश दिया कि हमें सदैव परिवार के सभी बड़ों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उनका प्रत्येक मार्गदर्शन हमारी भलाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए होता है। अभिभावकों को भी मनोरंजक खेल खिलाए गए। अंत में विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.