Ghaziabad News: परिवार का सहारा बनने निकला युवक, चेकिंग में जब्त हुई बाइक
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। परिवार का सहारा बनने के इरादे से फास्ट फूड की दुकान पर राइडर बना युवक तक मुसीबत में पड़ गया, जब परिवहन विभाग ने चेकिंग में उसकी बाइक पकड़ ली और दुकान मालिक ने बाइक छुड़ाने से पल्ला झाड़ लिया। युवक ने आरटीओ प्रवर्तन डा. सियाराम वर्मा को बताया कि जिस दुकान पर वह काम करता है, वह हाल ही में खुली है। परिवार की आर्थिक मदद के लिए उसने कविनगर में राइडर के रूप में नौकरी शुरू की थी। बाइक पकड़े जाने के बाद दुकानदार ने वाहन छुड़ाने से इनकार कर दिया और युवक से खुद ही बाइक छुड़ाने को कह दिया। दुकानदार उसे प्रति राइड के 12 रुपए का भुगतान करता है। मजबूर होकर युवक के पिता भी आरटीओ कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से बाइक छोड़ने की गुहार लगाई। इसके बाद युवक की बाइक रिलीज कर दी गई。
28 वाहनों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.