गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। वाहनों से बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए पीयूसी (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र) की व्यवस्था चरमरा गई है। आधार और वाहनों के पंजीकरण में बाइल नंबर मैच नहीं होने से लोगों के पीयूसी नहीं बन पा रहे हैं। वहीं, परिवहन विभाग के पास बिना पीयूसी वाले वाहनों का कोई डाटा ही उपलब्ध नहीं है। विभागीय स्तर पर वर्तमान में किसी वाहन का पीयूसी वैध है या नहीं, यह केवल नंबर प्लेट के आधार पर ही जांचा जा सकता है। यानी जब तक वाहन को रोककर या उसका नंबर दर्ज कर पोर्टल पर जांच न की जाए, तब तक यह पता लगाना मुश्किल है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: गाजियाबाद में आज से बिना पीयूसीसी नहीं मिलेगा ईंधन, मैन्युअल जांच बनेगी चुनौती पूरे जिले में बिना पीयूसी चल रहे वाहनों की संख्या का कोई व्यवस्थित रिकॉर्ड न...