Ghaziabad News: परिवहन कार्यालय में दोपहर तक प्रभावित रहा सारथी और वाहन पोर्टल
गाज़ियाबाद, सितम्बर 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। आरटीओ में सोमवार को सारथी और वाहन पोर्टल दोपहर तक प्रभावित रहा। इसके चलते ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे आवेदकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ड्राइविंग लाइसेंस की स्कूटनी (आवेदन जांच) और बायोमेट्रिक के लिए आवेदकों को चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यही हाल वाहन से संबंधित कार्यों का रहा। बुलंदशहर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय में सोमवार को सारथी और वाहन पोर्टल का सर्वर डाऊन होने की समस्या के चलते डाटा अपलोड और अपडेट में काफी समय लगा। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर बाद तक पोर्टल की रफ्तार बेहद धीमी रही, जिससे कई आवेदकों के काम अधूरे रह गए और उन्हें इंतजार करने की सलाह दी गई।
समस्या का विवरण ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण को आए विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह 10 से 12 बजे तक का स्लॉट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.