गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। परिवर्तन योजना के तहत 1432 ट्रांसपोर्टरों ने पुराने वाहनों को स्क्रैप कराकर नए बीएस-6 वाहनों की खरीद पर सहमति जताई। शनिवार को परिवर्तन योजना में पंजीकरण के लिए परिवहन कार्यालय खोला गया था, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सकें। परिवहन विभाग ने परिवर्तन योजना के तहत कुल 2300 व्यावसायिक वाहनों के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके सापेक्ष अब तक 1432 वाहनों का पंजीकरण हो चुका है। शनिवार को 177 वाहनों का पंजीकरण किया गया। जिले में कुल 9566 व्यावसायिक वाहन परिवर्तन योजना की श्रेणी में हैं। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक पुराने व्यावसायिक वाहनों को स्क्रैप कराकर उनके स्थान पर नए बीएस-6 वाहनों को सड़कों पर उतारा जाए। यह भी पढ़ें- Noida News: परिवर्तन योजना मे...