गाज़ियाबाद, नवम्बर 15 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, योगेन्द्र सागर। लिंक रोड थानाक्षेत्र के महाराजपुर में रविवार दोपहर परचून की दुकान में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया। धमाके से दुकान का शटर फट गया और वहां से गुजर रहा 17 वर्षीय किशोर सोहेल घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक महाराजपुर में नन्हे की परचून की दुकान है। रविवार दोपहर वह दुकान बंद करके पास में स्थित अपने घर पर खाना खाने चले गए थे। इसी दौरान दुकान में अचानक आग लग गई। आशंका है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी। दुकान के अंदर आग फैलने के कुछ देर बाद तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान का शटर तक फट गया। इस दौरान वहा...