गाज़ियाबाद, नवम्बर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। कार्यक्रम में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक चिकित्सा व्यवस्थाएं की गई थीं। मुख्यमंत्री की पदयात्रा के मद्देनजर मार्ग पर छह एम्बुलेंस मुस्तैद रखी गईं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी पदयात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तीन मेडिकल टीमें लगातार सक्रिय रहीं। इनमें एक डॉक्टर, स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहा। टीमों को आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और दवाओं भी मौजूद थी। सभी टीमों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। यह भी पढ़ें- योगी का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप इसके...