गाज़ियाबाद, जुलाई 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति पर पाइप और वाइपर से हमला करने, भाई के साथ मारपीट करने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक पति पूर्व में भी कई बार मारपीट कर चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई भी की थी, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरसांव गांव में किराए के मकान में रहने वाली महेश्वरी सिंह ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि उनका विवाह संदीप शर्मा के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही पति का व्यवहार बदल गया और वह आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर मारपीट करने लगा। हाल ही में हुए विवाद के दौरान संदीप ने पानी के पाइप और वाइपर से उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव...