Ghaziabad News: पत्नी के गर्दन पर चाकू से वार, हालत गंभीर
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में झगड़े के बाद पति ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से तीन वार किए। आरोपी लहूलुहान हालत में उन्हें छोड़कर फरार हो गया। घटना आठ अक्तूबर को शाम की है। महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की दौलत नगर कॉलोनी में रहने वाले प्रेमपाल ने वर्ष 2018 में कॉलोनी की ही कविता के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो पुत्र हैं। छह और साढ़े चार साल के बेटे अपनी ननिहाल गए हुए थे। कविता के भाई सूरज ने बताया कि बहन और बहनोई के बीच पिछले छह माह से पारिवारिक विवाद चल रहा था। प्रेमपाल आए दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था।उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.