Ghaziabad News: पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप
गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, अमन वत्स। मोदीनगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर शराब पीकर उससे मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता निक्की के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2020 में इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी राहुल के साथ हुई। उसका आरोप है कि राहुल आए-दिन उसके साथ मारपीट करता। दो दिन पहले भी राहुल ने शराब पीकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.