गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। न्यू शिवपुरी निवासी चारू ने 13 अक्तूबर को विजयनगर थाने में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उन्होंने बताया कि उनके पति अमित आए दिन मारपीट करते हैं और गाली-गलौज करते हुए धमकी देते हैं। चारू के मुताबिक पति उनसे कहता है कि घर छोड़कर चली जाओ, वरना जान से मार दूंगा। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...