गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की विक्रम एंक्लेव निवासी प्रीति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दस साल पहले उनकी शादी सुनील कुमार से हुई थी। छह जुलाई को रात करीब नौ बजे पति ने गालीगलौज करते हुए बेल्ट, थप्पड़, लात से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर पड़ोसियों को जमा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...