Ghaziabad News: पति और जेठ पर मारपीट का आरोप
गाज़ियाबाद, अगस्त 5 -- Ghaziabad News: लोनी, आयुष गंगवार। लोनी थानाक्षेत्र में स्कूल के बाहर महिला के भाई से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची महिला और उसके दूसरे भाई के साथ भी मारपीट की गई। गीतांजलि विहार निवासी मितलेश ने पुलिस को बताया कि तीन अगस्त को उनका भाई जोशी बच्चों को लेने स्कूल गया था। वहां उनके पति राहुल और जेठ सोनू ने उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा होने पर वह अपने दूसरे भाई दीपक के साथ मौके पर पहुंचीं। राहुल और सोनू ने उनके और उनके भाई दीपक के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.