गाज़ियाबाद, अक्टूबर 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम थानाक्षेत्र की बांबे कॉलोनी में शराब और हुक्का पीने के बाद गाली-गलौज करने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसी, उसके बेटे और कुछ अज्ञात लोगों ने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बांबे कॉलोनी निवासी सुभाष कुमार ने नंदग्राम थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोसी अशोक के घर पर कुछ अज्ञात लोगों का आना-जाना रहता है। आरोप है कि यह लोग वहां शराब और हुक्का पीते हैं और नशे की हालत में गाली-गलौज करते हैं। इससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है। सुभाष के मुताबिक, उन्होंने इस व्यवहार का विरोध करते हुए आरोपियों को समझाने का प्रय...