Ghaziabad News: पटाखे जलाने का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में घर के बाहर गली में पटाखे जलाने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने युवक के साथ मारपीट की। मारपीट में युवक के कंधे में चोट आई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में अब्दुल कादिर रहते है। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर रात करीब दस बजे वह घर में सो रहे थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक गली में पटाखे चला रहे थे। शोर सुनकर वह गली में पहुंचे और युवकों को पटाखे चलाने से मना किया। जिस पर पड़ोसी शमशाद ने गाली गलौज की। उनके विरोध करने पर शमशाद और गली में रहने वाले तीन अन्य युवकों ने उनके साथ लाठी डंडे से मारपीट की। मारपीट में उनका बांया हाथ टूट गया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.