Ghaziabad News: पंद्रह दिन पहले हुई कहासुनी में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या
गाज़ियाबाद, अगस्त 28 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार देर रात एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 15 दिन पहले हुई कहासुनी के बाद रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।शहीद नगर निवासी उवैश ने बताया कि उनका छोटा भाई 17 वर्षीय अयान गाजीपुर मंडी में पिता के काम में हाथ बंटाता था। उनके पिता गाजीपुर मंडी में फलों का कारोबार करते हैं। उवैश ने बताया कि गुरुवार शाम अयान काम से वापस लौटकर घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान शहीद नगर में ही रहने वाले शहजाद और वसीम आए और उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास लिफ्ट वाले रास्ते पर ले गए। वहां पहले से सुहैल, मानू, अजीम और बल्लू समेत अन्य युवक खड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.