गाज़ियाबाद, अक्टूबर 23 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले की ग्राम पंचायतों में दीवाली पर्व को लेकर साफ-सफाई और सुंदरीकरण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। सोमवार से शुरू होने वाले इस अभियान को लेकर बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की गई और सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई। पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि दीवाली त्योहार के मद्देनजर गांवों में सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बेहद जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पंचायतों में नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा निस्तारण, जलभराव वाले स्थानों की सफाई और शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही गांव के मुख्य मार्गों, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और सार्वजनिक शौचालयों की रंगाई-पुताई ...