गाज़ियाबाद, जुलाई 3 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम के न्याय खंड-एक स्थित महर्षि दयानंद चौक से सुपरटेक आइकॉन सोसाइटी तक आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। स्थानीय पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने सड़क बनाने के कार्य का शुरु कराया। उन्होंने बताया कि यह सड़क लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रही थी, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। इस सड़क के निर्माण के लिए लोगों ने कई बार शिकायत की थी। नगर निगम ने लोगों की समस्या को देखते हुए सड़क बनाने का कार्य शुरू करा दिया है। करीब 10 मीटर चौड़ी सड़क को आरसीसी से बनाया जा रहा है। जलभराव वाले हिस्सों में सड़क की ऊंचाई एक से डेढ़ फीट तक बढ़ाई जाएगी। सड़क निर्माण कार्य पुरा होने से पांच सोसाइटी समेत जनता फ्लैट के लोगों को राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...