Ghaziabad News: न्यायालय कक्ष में वीडियो बनाने वाले युवक पर मुकदमा
गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थाना क्षेत्र स्थित न्यायालय कक्ष में न्यायिक कार्यवाही का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय के पेशकार की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में आरोपी पर न्यायालय की गरिमा धूमिल करने, न्यायिक कार्य में बाधा डालने, गोपनीयता भंग करने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के मोबाइल की जांच में न्यायिक कार्यवाही से संबंधित कई वीडियो मिले हैं। न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिविजन) त्वरित गाजियाबाद के पेशकार सतीश चंद ने बताया कि 19 अगस्त को न्यायालय कक्ष में न्यायिक कार्यवाही चल रही थी। इसी दौरान कार्यालय लिपिक गौरव महुर ने उन्हें जानकारी दी कि न्यायालय कक्ष में मौजूद एक व्यक्ति न्यायिक कार्यवाही की वीडियो बना रहा है। सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.