Ghaziabad News: नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे
गाज़ियाबाद, सितम्बर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में वित्त मंत्रालय में इनकम टैक्स क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से पांच लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने रकम लेने के बाद उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और आईकार्ड थमा दिया। नौकरी न लगने पर पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपी धमकी देने लगे। आरोप है कि 21 सितंबर की रात छह लोग असलहे लेकर उसके घर पहुंचे और तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी। नगर निगम कॉलोनी, सुदामा कुंज निवासी सुंदर के मुताबिक जुलाई 2025 में पड़ोस के एक व्यक्ति के माध्यम से उसकी मुलाकात विजय नाम के युवक से हुई थी। विजय ने खुद को मंत्रालय में काम करने वाला बताते हुए अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान होने का दावा किया और उसकी नौकरी लगवाने का भरोसा दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.