गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। जालसाज ने प्रतिष्ठित कंपनी में जीएम पद पर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाले इंजीनियर से 6.78 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को नौकरी डॉट कॉम का एचआर मैनेजर बताकर पीड़ित को जाल में फंसाया। ठगी का पता लगने पर पीड़ित इंजीनियर ने साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। क्रॉसिंग रिपब्लिक की अरिहंत एंबिएंस सोसाइटी निवासी आकाश सरन लाल ने साइबर थाने में शिकायत दी कि पांच अगस्त को पृथ्वीराज सिंह नामक व्यक्ति ने कॉल और ई-मेल कर खुद को नौकरी डॉट कॉम का एचआर मैनेजर बताया। उसने मैकिंसे कंपनी में गुरुग्राम जीएम पद खाली होने की जानकारी देकर रिज्यूम और आधार कार्ड मांगा। नौकरी की उम्मीद में आ...