Ghaziabad News: निवेश के नाम पर 27 लाख रुपये हड़पने का आरोप
गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने दो भाइयों और अन्य अज्ञात लोगों पर निवेश के नाम पर 27 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर दो नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आंबेडकर रोड स्थित सुचिता कांप्लेक्स में रहने वाले संजय कुमार गुप्ता ने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र देकर बताया वर्ष 2017 से उनकी जान-पहचान गोविंदपुरम के केशव कुंज निवासी अभिजीत कुमार साहू से थी। आरोप है कि अभिजीत और उसके भाई तपस कुमार साहू ने सामाजिक और पारिवारिक संबंधों का फायदा उठाकर कई वर्षों में उनका विश्वास हासिल किया। इसके बाद दोनों ने अपने कारोबार में निवेश करने पर बेहतर और निश्चित मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। शिकायतकर्ता ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.