गाज़ियाबाद, अक्टूबर 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। करोड़ों के निवेश और वित्तीय लेनदेन से जुड़े विवाद में कविनगर पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक वर्ष 2016 से चल रहे व्यावसायिक संबंधों में निवेश की रकम और लाभ के बंटवारे को लेकर तय शर्तों का पालन नहीं किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। कविनगर एच-ब्लॉक में रहने वाले अनिक गुप्ता का कहना है कि वर्ष 2016 में वित्त वितरण के कारोबार से जुड़े एक उपक्रम में निवेश और साझेदारी को लेकर बातचीत हुई थी। कारोबार से होने वाले लाभ में उनकी 45 प्रतिशत हिस्सेदारी तय की गई थी, लेकिन राजनगर सेक्टर-14 निवासी अशोक अग्रवाल ने निर्धारित हिस्सेदारी के अनुसार भुगतान नहीं किया गया। शिकायत में वर्ष 201...