गाज़ियाबाद, अक्टूबर 2 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवेश कराने के नाम पर बह्रमपुरी कॉलोनी निवासी युवक से 64 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर की बह्रमपुरी कॉलोनी निवासी अमन कौशिक ने बताया कि मेरे पास एक व्यकित का फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि इस कंपनी में निवेश करने पर आपकों को काफी फायदा होगा। आरोप है कि आरोपी ने निवेश कराने के नाम पर 64692 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। अब उक्त व्यक्ति का मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...