गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। कस्बा निवाड़ी में फाल्ट के चलते पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बा निवाड़ी में रविवार सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। निवासियों ने बताया कि बिजली सब स्टेशन में शिकायत करने के कॉल की तो फोन स्विच ऑफ था। जेई ने बताया कि लोकल फाल्ट के चलते दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा गांव बेगमाबाद, कलछीना, भोजपुर, त्योडी, खिदौड़ा, भनेड़ा सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। यह भी पढ़ें- Meerut News: शहर से देहात तक बिजली-पानी का संकट, लोगों में आक्रोश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...