गाज़ियाबाद, जुलाई 12 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। सिद्धार्थ विहार निवासियों का कहना है कि व्यवसायिक वाहन खुलेआम सड़कों पर नियमों की धज्जियां उड़ाते दौड़ रहे हैं, लेकिन इन पर लगाम नहीं लगाई जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी एनके नेगी का कहना है कि बड़े-बड़े वाहन जरूरत से ज्यादा निर्माण सामग्री और बड़े सरियों को लादकर तेज गति से चलते हैं। इससे कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। इन पर नंबर प्लेट भी नहीं होती है। डीपीएस लाल बत्ती भी खराब है। ऐसे में बिना रुके ये जानलेवा वाहन तेजी से चलते हैं। इससे आस-पास चल रहे लोगों को डर लगा रहता है। लोगों ने ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। निवासी जय कुमार का कहना है कि ट्रेक्टर में लदा सरिया वाहन से बाहर निकला रहता है। वाहन कहीं भी और ...