Ghaziabad News: निर्माण साइट के गेट पर सड़क हुई गंदी तो लगेगा जुर्माना
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 28 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। ग्रैप लागू है और बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने के लिए अब निर्माण साइटों पर सख्ती बढाई जा रही है। अब निर्माण साइटों के गेट पर सड़क गंदी हुई तो विकासकर्ता पर जुर्माना लगाया जाएगा। यूपीपीसीबी ने निर्देश दिए हैं कि सभी साइटों पर निकाल गेट से पहले साइट पर आने वाले हर वाहन के टायर धुलने की व्यवस्था की जाए। वहीं कैमरे लगवाने के लिए भी सख्ती बढ़ाई जाएगी। ग्रैप लागू है और सड़कों की सफाई से लेकर पानी के छिड़काव के बाद भी धूल लगातार उड़ रही है। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रैप के प्रावधानों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल करीब 150 निजी निर्माण साइट हैं। सभी के विकासकर्ताओं को निर्देश दिए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.