Ghaziabad News: निर्माणाधीन मकान पर कब्जे का प्रयास, 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा
गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में कागजों में फर्जीवाड़ा करके जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रविवार को थाने में 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एटीएस एडवांटेज सोसाइटी निवासी अनुज कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका एक पुश्तैनी मकान मकनपुर में है। मकान की हालत बहुत ज्यादा जर्जर हो गई थी, जिसके चलते वह मकान का दोबारा निर्माण करवा रहे थे। इस दौरान 16 अगस्त 2024 को पवन कुमार और राजेंद्र कुमार गोयल निवासी दिल्ली अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि यह जमीन उनकी है और वह निर्माण कार्य नहीं करवा सकते। विवाद बढ़ा तो सभी लोग मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने जमीन का फर्जी बैनामा भी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.