गाज़ियाबाद, नवम्बर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद/ट्रांस हिंडन, संवाददाता। दीपावली को लेकर शनिवार को शहर के बाजारों में पटाखों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। पुलिस की ओर से ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए जिले में निर्धारित किए गए 11 स्थानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। घंटाघर, कविनगर, विजयनगर रामलीला मैदान के अलावा वसुंधरा और वैशाली में नियमानुसार ग्रीन पटाखों की बिक्री हुई। यहां लोगों ने नाजी, चकरी, अनार समेत विभिन्न प्रकार के ग्रीन पटाखे खरीदे। वहीं, निर्धारित स्थानों के अलावा अन्य जगहों पर प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों की बिक्री भी हुई। दीपावली पर पटाखों की बिक्री को लेकर पुलिस की ओर से जिले में 11 स्थान चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति दी गई है। शनिवार को इन बाजारों में सुबह से ही खरीदार पहुंचने ल...