गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक निजी सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जय प्रकाश ने बताया कि 20 अगस्त को उसे इमारत संख्या 97 पर बुलाया गया था। आरोप है कि वहां मौजूद रोमियो नाम के युवक ने बिना किसी कारण उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...