गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समाजसेवी संगठन भी आगे आ रहे। बड़ी संख्या में लोग निजी चिकित्सा शिविर के लिए स्वास्थ्य विभाग में आवेदन कर रहे हैं। निर्धारित मानकों के अनुसार शिविर लगाने की अनुमति दी जाएगी और आवेदन 27 जुलाई तक किए जाएंगे। कांवड़ मेला में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्र ने बताया कि पिछले वर्ष स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और संगठनों को कुल 68 निजी चिकित्सा शिविर लगाने की अनुमति दी थी। इनमें कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार, दवाएं और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गई थीं। इस बार भी बड़ी संख्या में संगठन शिविर लगाने की तैयारी कर रहे हैं। विभाग की ओर से कांवड़ मार्ग पर 26 स्थानों पर सरका...