Ghaziabad News: निगम सरकारी विभागों से कर वसूली करेगा
गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम सरकारी विभागों से कर वसूली करेगा। इसके लिए विभागों को नोटिस जारी किए जाएंगे। रेलवे समेत के कई विभाग लंबे समय से कर जमा नहीं कर रहे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया हाउस टैक्स वसूली में तेजी लाई जाएगी। इसके लिए पांचों जोनल प्रभारियों को आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया लंबे समय से कर जमा नहीं करने वाले करदाताओं के लिए ओटीएस योजना लागू हो गई है। केंद्र और प्रदेश सरकार के विभागों पर भी कर बकाया है। सभी को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद भी कर जमा नहीं किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: नगर निगम की आय का माध्यम बनेगा ओटीएस सरकारी विभागों को फिर से नोटिस जारी किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.