Ghaziabad News: निगम आवास परिसर में जर्जर टंकी का पानी भरने से परेशानी
गाज़ियाबाद, अगस्त 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम विजयनगर जोनल कार्यालय के पास आवास परिसर में जर्जर टंकी का पानी परेशानी पैदा कर रहा है। टंकी से रिसाव के कारण रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। विजयनगर जोनल कार्यालय के पास निगम के आवास हैं। परिसर में पानी की टंकी काफी पुरानी है। बताया जा रहा है कि टंकी जर्जर है। इसमें सुबह और शाम आपूर्ति के लिए पानी भरा जाता है, मगर रिसाव के कारण पानी परिसर में भर रहा है। घरों के बाहर पानी भरने से कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कर्मचारी जलकल विभाग में कई बार शिकायत कर चुके। इसके बाद भी टंकी की मरम्मत नहीं कराई जा रही। सुबह के वक्त घरों के बाहर पानी भरने से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। कर्मचारियों में डर है कि मरम्मत न होने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.