Ghaziabad News: नाला निर्माण रुकने से जलभराव का अंदेशा
गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। वसुंधरा सेक्टर-15 में साई मंदिर से वैशाली की ओर जाने वाले मार्ग पर शुरू हुआ नाले का निर्माण कार्य रुक गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भुगतान न मिलने का हवाला देकर ठेकेदार ने काम रोक दिया है। लोगों को डर है कि इस मानसून में फिर से यहां जलभराव होगा। नाला करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा है, जिसकी मरम्मत कई सालों से नहीं हुई थी। इस कारण हर साल मानसून में यहां जलभराव होता था। स्थानीय निवासी संदीप गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों नाले को नए सिरे से बनाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन कुछ दिन बाद ही काम रुक गया। उन्होंने ठेकेदार से बात की तो उसने कहा कि भुगतान न मिलने से काम रोका गया है। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण न हुआ तो मानसून में यहां फिर से जलभराव होगा। संदीप के मुताबिक इस नाले के जर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.