Ghaziabad News: नारी सशक्तीकरण की थीम पर सजेगा दुर्गा पूजा का पंडाल
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 2 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर ट्रांस हिंडन में तैयारियां शुरू हो गई हैं। क्षेत्र में इस बार 50 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजा के लिए पंडाल सजाए जाएंगे। पूजा समितियों की ओर से पंडालों को आकर्षक रूप देने के साथ ही अलग-अलग सामाजिक और सांस्कृतिक संदेशों से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। कई समितियों ने पंडाल और सजावट की थीम तय कर दी है। कहीं बंगाल की कला और संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी तो कहीं सामाजिक बदलाव और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया जाएगा। इस बार कई पूजा समितियों ने नारी सशक्तीकरण को पंडालों को मुख्य थीम बनाया गया है। पंडालों में मां दुर्गा को नारी शक्ति, साहस, नेतृत्व और परिवर्तन के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, समान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.