Ghaziabad News: नारी शक्ति की मिसाल, क्रॉसिंग्स में पहली बार महिलाएं कर रही दुर्गा पूजा का आयोजन
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। क्रॉसिंग रिपब्लिक में इस बार दुर्गा पूजा में नारी सशक्तिकरण की मिसाल देखने को मिलेगी। यहां होने वाली दुर्गापूजा की तैयारियों से लेकर आयोजन तक पूरी व्यवस्था की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। पूजा की खास बात यह है कि दुर्गा मां की प्रतिमा से लेकर पूजा के लिए पुजारी तक सब बंगाल से ही बुलाए जा रहे हैं। क्रॉसिंग रिपब्लिक के संजोग फार्महाउस में आवाहन पूजा समिति ट्रस्ट के बैनर तले दुर्गा पूजा का आयोजन होगा। विशेष बात यह है कि पंडाल की सजावट, व्यवस्था, भोग का प्रबंध और मूर्ति के चयन तक हर जिम्मेदारी यहां की महिलाएं खुद निभा रही हैं। समिति की अध्यक्ष राशि चोपड़ा और महासचिव रंजीता ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं की एकजुटता और नेतृत्व क्षमता का उद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.