गाज़ियाबाद, जुलाई 10 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन,अक्षय अग्रवाल। औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में नामी कंपनियों के नाम से स्कूली पुस्तकें छापने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से ढाई हजार से ज्यादा नकली किताबें बरामद की हैं। एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गीता कॉलोनी शाहदरा निवासी ललित सरदाना ने पुलिस को बताया कि वह अधिवक्ता हैं और भारती भवन पब्लिशर्स, धनपत राय पब्लिकेशन और एस चंद कंपनी के अधिकृत पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली थी कि तीनों कंपनियों के नाम से नकली स्कूली पुस्तकें बाजार में बेची जा रही हैं। शिकायत पर उन्होंने खुद जांच की तो पता चला कि औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार स्थित एक फैक्टरी में जुल्फीकार अली नाम का व्यक्ति नकली पुस्तकें छापकर बाजार में बेच रहा है। ललित सरदाना की शिकायत पर पुलिस ने बताई गई फैक्टरी...