गाज़ियाबाद, अक्टूबर 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में आंबेडकर रोड स्थित कपड़ों के शोरूम के प्रथम तल पर मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से लाखों रुपये के कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। कार्यवाहक मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली फायर स्टेशन को आंबेडकर रोड स्थित कपड़ों के शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही चार फायर टेंडरों को मौके पर रवाना कर दिया गया। दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि विनय बंसल के यूएस पोलो शोरूम...