Ghaziabad News: नाटक से समझाया सामाजिक दबाव और मानसिक समस्याओं का समाधान
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। एमएमएच कॉलेज में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य क्लब ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन क्लब के उपाध्यक्ष कृष्ण ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित नाटक टिकट के उस पार प्रस्तुत किया, जिसमें सामाजिक दबाव और मानसिक समस्याओं के समाधान को दर्शाया गया। इसके बाद कृष्ण, खुशी, हर्ष सहित अन्य विद्यार्थियों ने कविताओं के जरिए भावनाओं और सकारात्मक सोच का संदेश दिया। मुख्य वक्ता प्रकाश चौधरी ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और सहायता लेने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्राचार्य एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सूर्या नर्सिंग कॉलेज, चक्रधरपुर में विश्व मानसिक स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.