Ghaziabad News: नशा बेचने के विरोध पर महिला और बच्चों को पीटा
गाज़ियाबाद, जुलाई 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र के प्रताप विहार स्थित चांदमारी झुग्गी बस्ती में नशा बेचने का विरोध करने पर महिला और बच्चों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदमारी झुग्गी बस्ती में रहने वाली मुस्कीना ने पुलिस को बताया कि 16 जुलाई को तनुष्का नाम की महिला अपने साथी प्रिंस के साथ उनकी बस्ती में आई थी। आरोप है कि दोनों नशे से संबंधित सामग्री बेचने की बात कर रहे थे। इसका विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। झुग्गी पर मौजूद अरवाद, वाशिद और रहीद ने भी उन्हें ऐसा करने से मना किया, लेकिन आरोपियों ने उसके और उसके बच्चों के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर पीड़िता व उसके बच्चों को बचाया। एसीपी कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.