Ghaziabad News: नवविवाहिता ने जहर खाकर जान दी
गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। विजयनगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से सुसाइट नोट नहीं मिला है। विजयनगर की रोजी कॉलोनी में खुशबू अपने पति अरमान के साथ किराए पर रहती थी। उसकी एक साल पहले ही अरमान से शादी हुई थी। 18 जुलाई को एक बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने खुशबू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। अस्पताल से करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली। मौके पर मायके वाले भी पहुंच गए। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मायके वालों ने कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.