गाज़ियाबाद, अगस्त 11 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। एफ ब्लॉक, शास्त्री नगर निवासी आदित्य जैन ने सोमवार को अपनी गर्भवती पत्नी नलिनी जैन को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार उपचार के बाद नलिनी ने नवजात को जन्म दिया, लेकिन कुछ समय बाद नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। परिजनों ने मंगलवार को फिर से अस्पताल परिसर में धरना देकर मामले की जांच की मांग की। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला को शनिवार को ही भर्ती करने के लिए कहा था मगर त...