Ghaziabad News: नर्सिंग स्टाफ से मारपीट मामले में गिरफ्तारी न होने से हड़ताल पर स्वास्थ्य कर्मी
गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में स्टाफ नर्सों के साथ मारपीट मामले में छठे दिन भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से बुधवार को स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश दिखा। इसके चलते डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, वार्ड बॉय और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया। इसके चलते करीब 1700 मरीजों को इलाज नहीं मिल सका।
क्या हुआ था? एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार एमएमजी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हड़ताल पर गए। बुधवार को अस्पताल की ओपीडी शुरू होते ही डॉक्टर समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी प्रशासनिक भवन के सामने इकट्ठा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है कि पुलिस ने छह दिन बाद भी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की। पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.